फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से उड़ाई नकदी और विदेशी पिस्टल

Thu, 17 Oct 2013 01:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके में शनिवार को बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर बिल्डर नितिन वर्मा की विदेशी पिस्टल और पांच लाख रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को चोरों ने इसी इलाके में एक मेडिकल डाइगनोसिस सेंटर के अधिकारी आशीष शर्मा की कार से लैपटॉप और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार, नितिन शनिवार को अशोक निकेतन में ही बन रहे एक इमारत का निरीक्षण करने गया था।

15 मिनट बाद लौटा तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था।

शिकायत में उसने बताया कि बैग में 15 लाख की विदेशी पिस्टल, सात गोलियां और पांच लाख रुपये के अलावा एक लैपटॉप था।

दूसरी घटना भी आनंद विहार इलाके की है।

मयूर विहार फेज-दो निवासी आशीष शर्मा गुड़गांव स्थित मेडिकल डाइगनोसिस सेंटर में काम करता है।

मंगलवार सुबह वह कार से हरगोविंद एंक्लेव स्थित सेंटर पहुंचा। कुछ देर बाद बाहर निकला तो कार का शीशा टूटा था।

बदमाश कार से लैपटॉप और अन्य सामान ले उड़े थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें