भाजपा ने प्याज की महंगाई पर सरकार को आड़े हाथ लिया है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जमाखोरों से निपटने की बजाय उनसे हाथ जोड़कर अपील कर रही है। जबकि होना यह चाहिए कि वे जमाखोरों पर सख्ती बरतें।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दोनो महंगाई रोकने में विफल साबित हुई हैं।
प्याज दिनोंदिन महंगा हो रहा है और सरकार के इस पर काबू पाने के लिए कोई मशीनरी नहीं है।
दिल्ली सरकार भी इस मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्टोर करने के लिए गोदाम तक नहीं है।
दिल्ली भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने भी महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जमाखोरों पर काबू पाने में सरकार विफल साबित हुई है।
100 रुपये प्रति किलो प्याज का बिकना तो सिंबल है।
गृहणियों से जाकर पूछे कि महंगाई के कारण बजट संतुलित करना कितना भारी पड़ रहा है। महंगाई चरम पर है। कटोरी से दाल गायब है तो थाली से सब्जी।