फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल के बाद अपराध शाखा में पहुंचा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बाद अपराध शाखा में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शाखा में तैनात एएसआई का कोरोना टेस्ट पॉजिटीव आया है। एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए थे। अब ये पता किया जा रहा है कि एएसआई किन-किन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आया थे। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार रामनगर ईस्ट, शाहदरा में रहने वाले एएसआई हरनाम सिंह अपराध शाखी के कोतवाली में स्थित गुमशुदा तलाश केन्द्र में तैनात है। वह कुछ दिन पहले इलाके में हुई किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार में गए थे। तभी प्रशासन ने कुछ लोगों को टेस्ट कराया था। एएसआई का भी टेस्ट कराया था। बृहस्पतिवार को एएसआई का टेस्ट पॉजिटीव आया है। हालांकि एएसआई ३० मार्च से शाखा कार्यालय में नहीं आ रहे थे। कोतवाली में स्थित बिल्डिंग में शाखा के कई कार्यालय हैं। स्पेशल सेल में भी हवलदार कोरोना संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें