फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी वालों के लिए घर तैयार होगा

Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण झुग्गी वालों को उसी जगह मकान देने (इनसिटू) योजना के तहत कालकाजी एक्सटेंशन में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार करेगा। बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इसका अधारशिला रखेंगी। योजना के तहत यहां करीब छह हजार लोगों को फ्लैट बनाकर दिया जाएगा। डीडीए कठपुतली कॉलोनी के बाद अब कालकाजी एक्सटेंशन में झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए फ्लैट बनाने की तैयारी में है। हालांकि 2009 में कठपुतली कॉलोनी में नींव के पत्थर डाला गया, लेकिन वहां काम शुरू नहीं हो सका है। इस योजना को पीपीपी मॉडल पर बनना है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि कालकाजी में जहां फ्लैट बननी है उसका लैंड यूज चेंज किया गया है। पहले चरण में करीब तीन हजार फ्लैट खाली जगह पर बनेंगे। फ्लैट बनने के बाद वहां झुग्गी वालों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। बाद में फिर दूसरे चरण में खाली पड़े प्लॉट पर फ्लैट तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में भी तीन हजार फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें