फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय, मुकेश को जेल नंबर 4 से पांच में भेजा

Sun, 15 Sep 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में फांसी की सजा पाए कैदी अक्षय और मुकेश को सुरक्षा कारणों से तिहाड़ जेल नंबर चार से जेल संख्या पांच में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेल संख्या पांच की सेल में दोनों कैदियों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है।

साथ ही सीसीटीवी कैमरे से चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। जबकि विनय और पवन को फिलहाल तिहाड़ जेल नंबर सात में ही रखा गया है।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता के अनुसार, जेल संख्या पांच में युवा कैदियों को रखा जाता है।

फिलहाल अक्षय और मुकेश को अन्य कैदियों से मिलने-जुलने अथवा जेल में टहलने की अनुमति नहीं दी गई है।
 
जेल सूत्रों की मानें तो जेल संख्या पांच पहुंचने के बाद भी अक्षय और मुकेश ने भरपेट भोजन नहीं किया।

वहीं, विनय और पवन की हालत सबसे खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें