फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 15 अगस्त को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद प्लेटफॉर्म पर, पद्मावत शाहदरा पर, खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद पर, शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन नौली स्टेशन पर, कालका-हावड़ा मेल व अवध असम एक्सप्रेस परेड समाप्त होने तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेंगी। इसके साथ ही देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-सराय रोहिल्ला रूट पर चलेगी। सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू ट्रेन सब्जी मंडी-दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद रूट से चलेगी। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शामली से सुबह सवा तीन बजे की जगह साढ़े चार बजे चलेगी। महानंदा एक्सप्रेस सुबह 6:40 बजे की जगह 8:45 बजे रवाना होगी। गढ़वाल एक्सप्रेस सुबह 7:20 की जगह 8:55 बजे चलेगी। इस दिन गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू, दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, दिल्ली-शामली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें