फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए में फीस जमा करने की तिथि बढ़ी

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली । आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बीबीए डिग्री प्रोग्राम में दाखिला फीस जमा करवाने की तिथि 18 जुलाई तक बढ़ा दी है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, जिन छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग में कॉलेज अलॉट हो गए हैं, वे 18 जुलाई तक 40 हजार रुपये दाखिला फीस का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा दें। यदि छात्र फीस जमा नहीं करते हैं तो उनकी सीट रद्द हो सकती है। वहीं बीटेक/एमटेक ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में सीट 19 जुलाई को अलॉट होंगी। जिन छात्रों ने सीईटी कोड 131 के तहत पहली काउंसलिंग में भाग लिया था, उन्हें सीट बृहस्पतिवार की बजाय शुक्रवार को अलॉट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें