फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकालने में मदद मांगना पड़ा महंगा

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक मजदूर को एटीएम से रुपये निकालने के लिए मदद मांगना बहुत महंगा पड़ गया। एटीएम बूथ के अंदर खड़े ठग ने कार्ड बदल कर उसके एटीएम से रुपये निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक अजीमुद्दीन गढ़ी शाहदरा गांव का रहनेवाला है। 14 जून को वह रुपये निकालने के लिए भंगेल स्थित एटीएम बूथ पर गया था। उसके बूथ के अंदर जाते ही दो युवक और आ गए। उसने एक युवक से रुपये निकालने के लिए मदद का अनुरोध किया। रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले तो मददगार ने एटीएम खराब होने का बहाना बनाकर अजीमुद्दीन को कार्ड लौटा दिया। बीस जून को जब दोबारा रुपये निकालने के लिए अजीमुद्दीन एटीएम पर गया तो पता चला कि उसका कार्ड बदल गया है। उसके पास किसी और का कार्ड था। जब बैंक से पता किया तो पता चला कि 14 जून को उसके कार्ड से आठ हजार रुपये निकाले गए थे। मददगार ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया और उसके जाने के बाद रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें