नई दिल्ली। मदर्स डे के दिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी मां ही छाईं रही। ‘जमीन पर भगवान का रूप है मां। बेटे को थप्पड़ मारने के बाद भी उससे ज्यादा रोती है मां। उसके नफरत में भी उसका प्यार छुपा होता है वो है मां...।’ मदर्स डे पर ऐसी ही हजारों लाइनें लगातार फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट की जा रही थीं। रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर टॉप-ट्रेंड्स की सूची में ‘मदर्स डे’ सबसे ऊपर रहा। मां के प्यार को सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में बांटने वाले लोगों में आम ही नहीं खास लोग भी शामिल नजर आए। क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्विटर पर एक पिक्चर शेयर की। रैना ने इस तस्वीर के साथ लिखा ‘आई लव मॉम’। इसे उनके फालोअर्स ने हाथोंहाथ लिया। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोगों ने मां के साथ जुड़े अपने यादों व अनुभवों को शेयर किया। फेसबुक पर अतुल लिखते है कि सब बदल गया पर मां जैसी पहले थी अब भी वैसी है। वह डांटकर भी हमे हमसे ज्यादा रोती है। ट्विटर पर उज्जवल लिखते है कि मां के हाथों से बने खाने में जादू है। वह हमारे लिए सब कुछ करती है। फेसबुक पर अनूप पांडेय ने लिखा कि जब हम दो भाई छोटे थे तो लड़ते थे मेरी मां, मेरी मां। आज हम बड़े हो गए तो लड़ते है तेरी मां, तेरी मां। आकाश लिखते है कि मां है जिस पर बच्चे कभी बोझ नहीं होते है। मगर आज हम उसी मां का अनादर करने से नहीं चुकते है।