फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में निगम पार्षद के सास ससुर गिरफ्तार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नांगलोई वार्ड की निगम पार्षद सत्यम यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उसके सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दहेज हत्या के मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस के मुताबिक 8 नवंबर की सुबह सूचना मिली थी कि अहीर मोहल्ला में रहने वाली सत्यम यादव (26) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिस्तर पर सत्यम की डेढ़ साल की बेटी वंशिका का शव भी बरामद किया था। आशंका जताई गई थी कि सत्यम ने बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं सत्यम के परिजनों ने उसके पति पवन यादव, ससुर लालाराम यादव और सास सुमन पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पवन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सास ससुर फरार हो गए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। शुक्रवार को दंपति की नांगलोई में मौजूदगी का पता पुलिस को चला। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। मूलत: बुलंदशहर की रहने वाली सत्यम की वर्ष 2010 में पवन से शादी हुई थी। पवन निगम स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें