फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर नोबेल विजेताओं को जानें

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली का राजीव चौक मेट्रो स्टेशन इन दिनों भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं का संक्षिप्त परिचय दे रहा है। यहां भारत के सात नोबेल पुरस्कार विजेताओं की तस्वीरें लगी हैं। दो नवंबर तक नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर भी नोबेल पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानकारी मिलेगी। राजीव चौक पर नोबेल वॉल का उद्घाटन शनिवार को किया गया। नोबेल मेमोरियल वॉल में भारत के सात विजेताओं की तस्वीरें लगी हैं। इस वॉल के प्रदर्शन का लक्ष्य भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के बारे में जागरूकता लाना है। डीमएआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और भारत में स्वीडेन के राजदूत हेराल्ड सेंडबर्ग ने नोबेल वॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि नोबेल पुरस्कार विजेताओं के सम्मान के लिए स्वीडन राजदूतावास के साथ मिलकर यह प्रयास किया जा रहा है। भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं के योगदान से पूरी दुनिया में भारत को मान्यता मिली है। दिल्ली मेट्रो की नोबेल वॉल उन्हें सम्मान देने का एक अनोखा तरीका है। इससे हमारे युवाओं को नोबेल पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानकारी पाने का अवसर मिलेगा। नोबेल मेमोरियल वॉल पर रवींद्रनाथ टैगोर, सीवी रमन, हरगोबिंद खुराना, मदर टेरेसा, सुब्रमण्यम चंद्रशेखर, अमर्त्य सेन और वेंकटरामन रामकृष्णन का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें