फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दंपति ने पीटा

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली (ब्यूरो)। सीलमपुर में एक दंपति ने दो साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई घनश्याम (51) और सिपाही पंकज की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर जाम लगाकर झगड़े कर रहे दंपति को एक साइड होने को कहा था। पुलिस एक आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शाहदरा ट्रैफिक सर्किल में तैनात घनश्याम और पंकज की ड्यूटी सीलमपुर टी-प्वाइंट पर थी। सोमवार रात करीब आठ बजे रेड लाइट पर हल्की सी टक्कर होने पर दो बाइक सवार झगड़ा करने लगे। इससे जाम लगने लगा। तभी दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। इस बीच एक बाइक सवार वहां से चला गया। इसके बाद दूसरे बाइक पर सवार सीलमपुर निवासी शमशाद और उसकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर पहले वाले बाइक सवार को जानबूझकर भगाने का आरोप लगाया और गालीगलौज करने लगे। इस बीच शमशाद के दो साथी भी आ गए। चारों ने घनश्याम और पंकज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें