फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालकाजी में वृद्धा से लूट की गुत्थी सुलझी

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस ने कालकाजी में वृद्धा के साथ हुई लूटपाट की गुत्थी सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वृद्धा की पूर्व मेड ने मुखबिरी की थी। इसके बाद मेड के प्रेमी ने साथी के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि कालकाजी निवासी रिटायर आईएएस अफसर की पत्नी अर्चना चक्रवती (80) के नौकर जन्मेजॉय संतरा ने नौ अक्तूबर को लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 8 अक्तूबर की रात वह छत पर सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे उसने कॉल बेल सुनी तो वह नीचे गया। अर्चना के कपड़े और वायर से हाथ-पैर बंधे हुए थे। घर में लूटपाट की गई थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार की देखरेख में एसआई संदीप गोदारा की टीम बनाई। हवलदार सचिन को सूचना मिली कि एक युवक सोने की चेन बेचने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद एसआई संदीप गोदारा की देखरेख में सिपाही रोशन, सचिन और राजीव की टीम ने नाबा कुमार और मृत्युजंय को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वैलर एसके रामजान को पकड़ा गया। नाबा ने बताया कि वह 40 पॉकेट में ही सात साल से ड्राइवरी कर रहा है। उसने मृत्युजंय के साथ लूट की साजिश रची थी। नाबा की प्रेमिका पुष्पा एक साल पहले अर्चना के घर में मेड का काम कर चुकी है। उसने घर के बारे में बताया था। आरोपियों ने मेन गेट की खिड़की का शीशा तोड़कर कुंडी खोल ली थी। इनके कब्जे से सोने की चेन, मोबाइल, 35 हजार रुपये और 14 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी गोविंद पुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें