फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट स्लोगन-लोगो देने पर मिलेगा एक लाख

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए देश भर के स्कूली बच्चे व शिक्षक स्लोगन और लोगो डिजाइन करेंगे। इसके लिए उनसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने आवेदन मांगे हैं। बेहतरीन एंट्री देने वाले को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। स्लोगन और लोगो के लिए पुरस्कार राशि अलग-अलग होगी। आवेदन से संबंधित जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट http://mhrd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। सीबीएसई ने भी इसकी जानकारी स्कूलों को दे दी है। स्कूल प्रिंसिपल को इस संबंध में शिक्षकों और बच्चों को बताने के लिए कहा गया है। बता दें कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 14 से 16 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। अब इस अभियान के लिए लोगो और स्लोगन की तलाश हो रही है, जिसके लिए शिक्षकों व बच्चों से एंट्री मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें