स्पेशल सेल के ७१ पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया - दो होटलों में किया गया है क्वारंटाइन - सेल के १२३ पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ - सेल कार्यालय में अब सिर्फ ३० पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २२ अप्रैल। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हवलदार के कोरोना पीडि़त होने के बाद बड़ा कदम उठा लिया है। स्पेशल सेल के ७१ पुलिस वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन्हें दो होटलों में रखा गया है। साथ ही सेल मे कार्यकत १२३ अफसरों व पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट ७२ घंटे बाद आने की बात कही जा रही है। इस बात की जांच कर की जा रही है कि कोरोना संक्रमित हवलदार कहां-कहां गया था और किन-किन लोगों के संपर्क में आया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में तैनात हवलदार अरूण चौधरी का सोमवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटीव पाया गया था। अरूण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पेशल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि हवलदार अरूण सेल में तैनात ३० पुलिस जवानों के सीधे संपर्क में आया था। बाकी पुलिस जवान इन ३० पुलिस वालों के संपर्क में आए थे। पूरी जांच के बाद सेल में कार्यरत ७१ पुलिसकॢमयों को क्वारंटाइन किया गया है। पूरे कार्यालय को सेनिटाइज किया गया है। अब सेल कार्यालय में ३० पुलिस अफसर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिस अफसरों ने घर जाने की बात कही थी तो उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सेल में चल रही रही तफ्तीश किसी तरीके से प्रभावित नहीं हुई है। सभी जांच व काम चल रहे हैं। ---------- पुरुषोत्तम वर्मा