ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय डीएवी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग, वुशू और बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। डीएवी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। तीन दिनों तक चलने वाली स्पर्धाओं में वेटलिफ्टिंग, वुशू और बॉक्सिंग के खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।