फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नेशनल अकाली दल ने भंग की पूरी कार्यकारिणी, नई टीम जल्द बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी और सभी विंग को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। जारी बयान में पम्मा ने बताया कि पार्टी को और मजबूत, सक्रिय और जनहित में काम करने वाली बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई टीम में युवाओं, महिलाओं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही है। धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जाता रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें