फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: युवक के साथ मारपीट में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घायल के परिजन ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी दशरथ 22 अगस्त की रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे जिम से अपने घर पर आये। आरोप है कि घर के सामने गांव के ही केशव रावल, सुमित व अनुज उनके भतीजे से गाली गलौज और अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें