फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शास्त्री नगर में बुधवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक इंद्रलोक से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के लोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का कैरियर ट्रक की बाईं तरफ लगी ग्रिल में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान जीतू धानका के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान लोनी निवासी मोहब्बत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को शास्त्री नगर में साईं बाबा पिकेट के पास मदर डेयरी बूथ के नजदीक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर ट्रक पुलिस बैरिकेड से टकरा गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें