फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder Delhi : पूर्वी दिल्ली में हफ्तेभर पहले ही कर दी गई थी मां-बेटी की हत्या, एक आरोपी की पहचान

Fri, 02 Jun 2023 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छानबीन के दौरान पुलिस को उस रात घर में दाखिल होते दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले हैं। करीब 30 मिनट घर में बिताने के बाद आरोपी मेन गेट से ही बाहर निकलते हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुजुर्ग राजरानी (64) और बेटी गिन्नी करार (30) की हत्या 25 मई की रात को ही कर दी गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को उस रात घर में दाखिल होते दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले हैं। करीब 30 मिनट घर में बिताने के बाद आरोपी मेन गेट से ही बाहर निकलते हैं। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी काफी जल्दबाजी में भी दिख रहे हैं। राजरानी के दोनों दरवाजों पर ऑटोमेटिक लॉक लगा था। वह बिना चाबी के ही धक्का देने से बंद हो जाते हैं। ऐसे में आरोपी वारदात को अंजाम देकर घर के दरवाजे लॉक कर फरार हो गए थे। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों में से एक आरोपी की पहचान कर ली गई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में दिल्ली के अलावा लखनऊ में छापेमारी कर रही है। हत्या के बाद बुजुर्ग महिला व उनकी बेटी के मोबाइल भी गायब मिले हैं। घर से और क्या-क्या लूटा गया, इसकी पड़ताल जारी है। हत्या लूटपाट या संपत्ति विवाद के लिए के लिए की गई अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग राजरानी आकाशवाणी से सेवानिवृत्त हुई थीं। इनके पति हीरालाल संसदीय कार्यालय मंत्रालय में कार्यरत थे। वह राजरानी से तलाक लेकर अलग हो गए थे। काफी समय पहले इनकी मौत हो गई थी। राजरानी के यहां गिन्नी के अलावा दो शादीशुदा बेटियां लता व वंदना हैं। दोनों अपने परिवार के साथ गांधी नगर और इंदिरापुरम में रहती हैं।

राजरानी अपने बेटी गिन्नी के साथ कृष्णा नगर में अपने 200 गज के फ्लैट में रहती थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजरानी के दोनों शादीशुदा बेटियों से मधुर संबंध नही थे। वह अपनी बेटियों से कम ही मिलती-जुलती थीं। इनका बेटियों से संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

पड़ोसियों व रिश्तेदारों से बुजुर्ग के नहीं थे संबंध...
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजरानी के उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से ठीक संबंध नहीं थे। मां-बेटी दोनों ही बहुत गुस्सैल थे। इनका पड़ोसियों से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता ही रहता था। इसलिए पड़ोसी भी ज्यादा इनसे संबंध नहीं रखते थे। यही वजह है कि सात दिन तक हत्या का खुलासा ही नहीं हो पाया।

आशंका: हत्यारे बुजुर्ग महिला के थे जानकार.
राजरानी के मेन गेट के अलावा अंदर वाले गेट पर भी ऑटोमेटिक ताला लगा हुआ है। बिना पहचान के वह घर का दरवाजा नहीं खोलती थीं। एक पड़ोसी ने बताया कि राजरानी के पास अपनी खुद की कार थी, लेकिन दोनों को चलाना नहीं आती थी। वह बाहर आने-जाने के लिए टैक्सी का इस्तेमाल करती थीं।

अक्सर मां-बेटी रात का खाना भी बाहर से मंगाते थे। इसके अलावा इनके काम करने वाले कार पेंटर, प्लंबर आते थे। हत्यारे इनमें से ही कोई हैं या कोई और, फिलहाल पुलिस इस राज से पर्दा उठाने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें