फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डेंगू से बचाव के लिए मच्छर रैकेट बांटे, किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नगर निगम दिल्ली (दक्षिणी क्षेत्र) के वार्ड संख्या 150 ग्रीन पार्क में एंटी-डेंगू डे के अवसर पर सफदरजंग क्लब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमसीडी वार्ड इंचार्ज अमोद कुमार की देखरेख में किया गया। शिखर ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से स्थानीय लोगों को मच्छर रैकेट वितरित किए गए। डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घरों की छतों, कूलर, गमलों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। म्युनिसिपल हेल्थ ऑफिसर डॉ एलआर वर्मा, असिस्टेंट मलेरिया ऑफिसर बसंत लाल, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रमोद समेत कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें