फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी से ज्यादा झुलसे लोग एम्स-सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंडका आग में घायलों को देर रात एम्स और सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जानकारी मिली है कि घायलों में कुछ 50 फीसदी से अधिक झुलसे हैं जिनका उपचार बड़े अस्पताल में हो सकता है। एम्स और सफदरजंग अस्पताल के पास दो बड़ी बर्न यूनिट हैं। इसलिए घायलों को वहां भेजा गया है। जानकारी यह भी मिली है कि मुंडका आग में देर रात तक घायलों को पांच अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें एम्स और सफदरजंग के अलावा डीडीयू अस्पताल, संजय गांधी और रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल शामिल है। सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनके यहां देर रात एक 26 वर्षीय युवक को लाया गया है जिसकी हालत गंभीर है। यह काफी झुलस गया है। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) पहुंचे मुंडका निवासी किशन ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी हैं। उनकी पत्नी गीता गोदाम में आरओ पैक करने का काम करती थी। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उनके साथ एक महिला जया हैं जो अपनी तीन बहन प्रीति, अनु और मधु की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें