फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पांच युवकों से लूटे मोबाइल, विरोध पर एक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी पुस्ता ग्राउंड के पास छह नाबालिगों ने चाकू की नोक पर पांच युवकों से मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने 20 साल के जय कुमार को चाकू मार दिया। वजीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया। चाकू भी बरामद कर लिया। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है। पुलिस के मुताबिक, जय कुमार छह दोस्तों के साथ बुराड़ी पुस्ता ग्राउंड के पास मौजूद था। इसी दौरान वहां छह लड़के पहुंचे। बदमाशों ने चाकू दिखाकर सभी को डराया और पांच मोबाइल व नकदी लूट ली। जय कुमार ने जब अपना मोबाइल देने से इन्कार किया तो एक बदमाश ने उसकी बाईं जांघ में चाकू मार दिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर चार किशोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें