नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने म्यांमार के रास्ते चीन जाने वाली एक महिला के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। मिजोरम की रहने वाली महिला को फिलहाल क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला चीन से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंची। जांच में पता चला कि उसे चीन से डिपोर्ट किया गया था। महिला की पहचान मिजोरम निवासी सिमावी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह बिना कागजात के मिजोरम से बस से म्यांमार चली गई। कुछ दिन वहां रहने के बाद वह म्यांमार बॉर्डर पार कर चीन चली गई। जहां जांच एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और उसे भारत डिपोर्ट कर दिया। ब्यूरो