फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का नया तरीका: सड़क पर मोबाइल रख बिछाते थे जाल, शिकार के फंसते ही करते लूट; फिर झाड़ियों में हो जाते गुम

Tue, 01 Aug 2023 06:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नरेला इलाके में टेंपो रोकते ही झाड़ियों से निकलकर बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर चालक और हेल्पर को लूट लिया पुलिस हुलिया के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुुलिस वैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सड़क पर मोबाइल फोन रखकर बदमाशों ने टेंपो चालक और उसके हेल्पर को लूट लिया। सड़क पर मोबाइल देखकर चालक टेंपो रोक दिया। इसी दौरान झाड़ियों से निकले बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर उनसे लूटपाट की और वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़ित टेंपो चालक की पहचान संजय कुमार है। सोनीपत हरियाणा के कामी गांव का रहने वाला संजय एक कंपनी में बतौर चालक काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 30 जुलाई की रात एक बजे वह अपने हेल्पर हैप्पी के साथ ब्रेड सप्लाई करने के लिए सोनीपत से रोहिणी जा रहा था। शाहपुर गांव के पास उसने सड़क पर मोबाइल फोन पड़ा हुआ देखा। 

वह टेंपो रोक कर नीचे उतरा। इतने में झाड़ियों से चार बदमाश निकले। सभी के हाथ में चाकू थे। दो बदमाशों ने उसे और दो टेंपो में बैठे हेल्पर को काबू में कर लिया। बदमाशों ने दोनों को चाकू मारने की धमकी दी और हजारों रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश झाड़ियों ने घुस गए। राहगीर की मदद से पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़ितों के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें