फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वाहन चोरी के आरोप में बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राज पार्क थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक घोषित बदमाश को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 16 नवंबर की रात राज पार्क थाने की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। यू-ब्लॉक स्थित मछली मार्केट के पास पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बाइक से आते देखा। पुलिस टीम को देखकर वह बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच करने पर पता चला कि बाइक राज पार्क इलाके से चुराई गई थी। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अन्य वाहनों की चोरी में शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें