फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कांवड़ यात्रा के संबंध में एमसीडी ने तैयारियां तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कांवड़ यात्रा को लेकर एमसीडी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ शिविरों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन के उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। शिविर स्थलों से अतिक्रमण हटाने, तीन शिफ्टों में सफाई कराने, नियमित फॉगिंग कराने और शिविरों के आसपास अवैध व बिना लाइसेंस वाली मीट दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। एमसीडी के अनुसार, इस वर्ष कांवड़ शिविर 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक संचालित रहेंगे। इस कड़ी में सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी शिविर स्थलों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए। शिविरों और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, नियमित कूड़ा उठाने तथा तीन शिफ्टों में सफाई कर्मचारियों और मशीनों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें