फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श नगर निवासी जुनेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी पर पहले से झपटमारी, चोरी, लूट, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 24 नवंबर को वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम शाह आलम बांध रोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जुनेद खान चोरी की बाइक के साथ जहांगीरपुरी की मछली मार्केट में मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें