फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पैसों के विवाद में युवक पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से बाड़ा हिंदू राव निवासी अमान (20) घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात लाहौरी गेट इलाके में कुछ युवकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली अमान के पैर में जा लगी। पुलिस घायल के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, घायल अमान के खिलाफ भी पहले से विभिन्न थानों में चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें