फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईएनए मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर गिरा शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईएनए मेट्रो स्टेशन पर रविवार सुबह एक शख्स ट्रैक पर फिसलकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी सोनू (40) सुबह करीब 9:30 बजे स्टेशन पर फिसलकर ट्रैक पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मेडिकल जांच में सोनू पूरी तरह होश में पाए गए। उनके शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को अपना बयान भी दिया। आईएनए मेट्रो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शख्स के गिरने के पीछे फिसलन थी या कोई अन्य कारण रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें