फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: समलैंगिकता के दोषी को 20 साल की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने 2016 में 11 साल के बच्चे के साथ समलैंगिकता के जुर्म में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़ित को 10.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि इस अपराध का पीड़ित पर गहरा मानसिक और शारीरिक प्रभाव पड़ा होगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनम गुप्ता 45 वर्षीय दोषी के खिलाफ सजा पर बहस सुन रही थीं, जिसे आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत दोषी ठहराया गया था। पीड़ित की ओर से पेश सरकारी अभियोजक ने कोर्ट में तर्क दिया कि नवंबर, 2016 में किए गए इस जघन्य अपराध के लिए दोषी को किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें