फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं डर गया था': पेड़ के पीछे खड़े थे बदमाश, डिलीवरी बॉय पर करने वाले थे हमला, इतने में हुआ कुछ ऐसा कि...

Mon, 07 Aug 2023 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बदमाशों ने जोमैटो कंपनी के एक डिलीवरी बॉय से लूटपाट की और इसके बाद मौके से फरार हो गए। पत्थर मारने की धमकी देकर एक बदमाश ने बाइक रुकवाई और फिर कांड कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावला इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने जोमैटो कंपनी के एक डिलीवरी बॉय से लूटकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित खाने की डिलीवरी करने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर छावला थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित राजा सपरिवार निखिल विहार नजफगढ़ इलाके में रहता है। वह जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। राजा ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.15 बजे वह खाने की डिलीवरी देने के लिए धर्मपुरा गया था। जहां से वह अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। बीडीओ कार्यालय की तरफ जाने के दौरान ए तीन ब्लॉक के पास उसने पेड़ के पास एक युवक को खड़ा देखा।

उसके पास आने पर युवक उसकी बाइक के सामने आ गया। युवक ने उसे बाइक रोकने के लिए कहा। उसके हाथ में पत्थर देखकर राजा डर गया और उसने अपनी बाइक रोक दी। युवक उसके पास आया और बाइक की चाबी निकाल ली। इसी दौरान दो और बदमाश आ गए। दोनों ने उसे धमकाया और जबरदस्ती बाइक से नीचे उतार दिया। उसके बाद तीनों उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

पीड़ित ने तुरंत फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे साथ लेकर बदमाशों के भागने की दिशा में उनकी तलाश शुरू की। लेकिन बदमाशों के नहीं मिलने पर पुलिस ने राजा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। राजा ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया बताया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बदमाशों के हुलिए और उनके भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें