नई दिल्ली। रोहिणी के विजय विहार थाना पुलिस ने लूट के मामले में वरुण (19), गौतम उर्फ भूरा (22) और मंथन उर्फ माफिया (22) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया पर्स, आधार कार्ड, 1,500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने 13 सितंबर रविवार की रात केले की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से विजय विहार फेज-2 के पास लूटपाट की थी। पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद