फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: संदीप दीक्षित का दावा, INDIA से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही AAP

Mon, 28 Aug 2023 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी गठबंधन इंडिया से बाहर निकालने का माहौल बना रही है। मुंबई की बैठक से पहले उन्होंने अपना बयान दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आप पार्टी पर आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने के लिए आप माहौल बना रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली विपक्षी गुट की बैठक और आम आदमी पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की रिपोर्ट पर पूछे गए सवालों के जवाब पर संदीप दीक्षित ने कहा।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी केवल इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने के लिए माहौल बना रही है। इसमें क्या है। हम जानते थे कि यह होने वाला है। जैसा कि मैं हमेशा उल्लेख करता हूं। अमित शाह ने संसद में कहा कि आम आदमी पार्टी भागने वाली है। दीक्षित ने दावा करते हुए कहा कि शाह ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी को क्या करना चाहिए। वे ऐसा करेंगे। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आप और कांग्रेस विपक्षी इंडिया गुट के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें