शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी इस देश के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं अदाणी के साथ मिलकर पूरा देश बेच दिया।
संजय सिंह ने कहा कि लाखों करोड़ का घोटाला किया अपने घोटालों से ध्यान हटाने के लिये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फर्जी बदनाम कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी में हिम्मत है तो अदाणी की जांच कराकर दिखाएं।
संजय सिंह ने आगे कहा कि ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के लिये पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नही होगा।