फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदूषण: सुबह हल्की धुंध की चादर में ढकी रही राजधानी, कई इलाकों में खराब श्रेणी में एक्यूआई

Sat, 07 Feb 2026 09:32 AM IST
राहुल तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की धुंध छाई रही। सीपीसीबी के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। धुंध के कारण दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली में सुबह हल्की धुंध छाई रही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। अक्षरधाम और आसपास के इलाकों से ली गई तस्वीरों में धुंध की परत साफ दिखाई दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

प्रदूषण का यह स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के समय धुंध बढ़ने से दृश्यता कम हो रही है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इनके प्रभावी परिणाम अभी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें