फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बिल्डिंग मेटेरियल ले जाने वाली लिफ्ट महिला पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर के राजीव नगर इलाके में बिल्डिंग मेटेरियल ले जाने वाली लिफ्ट के गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मंजू परिवार के साथ जैन नगर में रहती थी। परिवार में पति ओमकार, दो बेटियां और एक बेटा है। पति ओमकार ने बताया कि मंजू रोज सुबह दूध लेने के लिए जाती थी। रविवार को भी वह दूध लेने जा रही थी। निर्माणाधीन मकान के सामने लिफ्ट उसके सिर पर गिर गया। मंजू के भाई जीतू का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। उन्होंने लापरवाही के लिए मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि रविवार सुबह 9.20 बजे बेगमपुर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मंजू को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें