नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी पाठ्यक्रम की खाली सीटों पर दाखिला का फिर से मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त तक दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। इस संबंध में जेएनयू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सीयूईटी (पीजी) 2025 के योग्य उम्मीदवारों को दाखिला का अवसर दिया जा रहा है। हालांकि जिन उम्मीदवारों को उनकी पहली वरीयता के अनुसार दाखिला मिल गया है। वह इस प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। उम्मीदवारों को दाखिला योग्यता और सीट की उपलब्धता के अनुसार दिया जाएगा। 22 अगस्त को दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद किसी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा। ब्यूरो