फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मकान मालिक के परिवार पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कहा सभी आरोपों की हो रही है जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीतमपुरा में इमारत में लगी आग में मृत लोगों के परिवार वालों ने मकान मालिक के परिवार की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का आरोप है कि मकान मालिक सुभाष गुप्ता की पत्नी ममता घटना के समय अपने घर के बाहर मौजूद थी, लेकिन उन्होंने घर में आग लगने की जानकारी ऊपर की मंजिल में रहने वालों को नहीं दी। जिससे इमारत में रहने वाले लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पाए और धुएं की चपेट में आने से सभी की जान चली गई।
परिवार वालों का आरोप है कि मकान मालिक की पत्नी घर में रूम हीटर जलाकर दवा लेने के लिए चली गई थी। जब तक वह वापस आई तब तक घर में आग लग गई। वह इमारत के बाहर खड़ी हो गई। उसने समय रहते ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोगों को आग लगने की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

परिवारों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह वहां पहुंचे तो मकान मालकिन को घर के बाहर मौजूद पाया। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान पीड़ित परिवारों के सभी आरोपों की जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
परिवार वाले बातचीत करने से कतरा रहे थे

हादसे में मृत लोगों के परिवार वाले बातचीत करने से कतरा रहे थे। घटना के बाद से अनिल कुमार का परिवार काफी आहत है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल पर रहने वाले अनिल कुमार की दोनों बेटियों की हादसे में जान चली गई है। उनकी बड़ी बेटी अमेजन कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत थी, वहीं छोटी बेटी भी अमेजन कंपनी में ट्रांसलेटर का काम कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें