फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की आप की तारीफ: कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री का मोहल्ला क्लीनिक दौरा, केजरीवाल बोले- एक दूसरे से सीखें

Fri, 04 Aug 2023 05:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने दिल्ली सरकार का मॉडल देखा। इस दौरान उन्होंने एक आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। उनके साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी थे।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज और दिनेश गुंडु राव - फोटो : ट्वीट/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने दिल्ली के पंचशील पार्क में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और कर्नाटक एक दूसरे से सीख सकते हैं। 

 
विज्ञापन


आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि गुंडु राव ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और कर्नाटक भवन मेडिकल ऑफिसर के साथ दौरा किया। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वविटर हैंडल पर दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं। कर्नाटक मंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक में सुविधाओं और स्टाफ द्वारा किए जा रहे काम की सराहना की। 
 
 

 

आप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री गुंडु राव  मोहल्ला क्लीनिक देखने आए, यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने हमें कर्नाटक के कुछ शानदार अस्पतालों के बारे में बताया। हम भी उन अस्पतालों को देखने जाएंगे। सभी राज्यों को एक-दूसरे राज्य के अच्छे कामों से सीखना चाहिए। 

 

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ थे। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के नम्मा क्लीनिक को बेहतर बनाने की दिशा में वहां के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया कि दोनों को एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें