फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेट्रो में छूटे बैग से लाखों के गहने चुराए, आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेट्रो में यात्री के छूटे बैग को उठाकर उसमें रखे लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को स्पेशल स्टाफ ने नांगली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहिंदर कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त आनंद डाभी ने बताया कि आठ नवंबर को अमरजीत नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-21 की ओर मेट्रो में सफर कर रहे थे। शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर उतरने के दौरान वह अपना क्रीम रंग का जूट बैग कोच में सीट के नीचे भूल गए। बैग में परिवार के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये रखे थे। कुछ देर बाद बैग का ध्यान आने पर उन्होंने मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड काउंटर पर सामान तलाशने का प्रयास किया, लेकिन बैग नहीं मिला। 14 नवंबर को उन्होंने राजा गार्डन मेट्रो थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। स्पेशल स्टाफ की टीम ने स्टेशनों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मोहिंदर कुमार के रूप में की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें