फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जामिया पर्यटन से रोजगार आधारित कोर्स करेगा डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग ने भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत नौकरी आधारित पर्यटन कौशल कोर्स बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसमें होम स्टे मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर टूरिज्म जैसे पर्यटन कौशल आधारित कोर्स को डिजाइन किया जाएगा। इस संबंध में जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी और बीएसबी सचिव राजेश प्रताप सिंह ने हस्ताक्षर किए है। जामिया रजिस्ट्रार ने कहा कि यह सहयोग भारत में कौशल विकास को बढ़ाएगा। बीएसबी सचिव राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि जामिया के साथ यह सहयोग एक ऐसा मंच देगा जो खासकर ग्रामीण इलाकों के छात्रों को होमस्टे मैनेजमेंट में मार्केट के हिसाब से जरूर कौशल प्रदान करेगा और टूरिज्म में करियर में आगे बढ़ने के रास्ते बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें