फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जल दिवाली अभियान में शामिल हुआ जलबोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (एमओएचयूए) ने अटल मिशन फॉर रिजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किए जल दिवाली अभियान में दिल्ली जलबोर्ड भी शामिल हुआ। अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड के पार्टनर एनजीओ से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने बोर्ड के चार जल शोधक संयंत्रों का दौरा किया। इन संयंत्रों में महिला सदस्यों ने पानी को साफ कर पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन

जल संरक्षण के प्रति महिलाओं को जागरूक करने और जल संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वॉटर फॉर वुमन, वुमन फॉर वाटर थीम के साथ शुरू की गई। जलबोर्ड के पार्टनर एनजीओ सोशल नेटवर्क इंडिया, गंगा देवी शैक्षिक संस्थान, रूरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी और हरियाली सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट से जुड़ी विभिन्न महिला सदस्यों को सोनिया विहार, वजीराबाद, भागीरथी और ओखला संयंत्र का दौरा कराया गया। बोर्ड के प्रमुख अभियंता केसी मीणा ने महिला सदस्यों को संंयंत्रों में पानी को साफ करने की प्रक्रिया समझाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें