फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बिश्नोई बोल रहा हूं: लॉरेंस बिश्नोई के नाम कारोबरी से मांगी रंगदारी, कारपेंटर गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2022 11:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कीर्ति नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं। इस पूरी साजिश में आरोपी का जीजा भी शामिल था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुनकर एक कारपेंटर ने फर्नीचर कारोबारी से 14 लाख की रंगदारी मांग ली। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी जय बिश्नोई बताकर रंगदारी मांगी थी। 21 से 27 सितंबर के बीच आरोपी ने तीन बार कॉल की। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो अगले ही दिन दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केस को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान कीर्ति नगर निवासी रोशन कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल व पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं। रंगदारी मांगने की साजिश में रोशन का जीजा भी शामिल है। अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश कर रही है।अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि कीर्ति नगर के एक बड़े फर्नीचर कारोबारी ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। कारोबारी ने  बताया कि 21 सितंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य जय बिश्नोई बताया और 14 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कॉल को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद इसी तरह की कॉल 26 और 27 सितंबर को भी आई तो पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा को भी मामले की जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन की। जांच के दौरान बुधवार को टीम को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाला आरोपी कीर्ति नगर में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को कीर्ति नगर इलाके से दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी फर्नीचर मार्केट में करता है काम 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्नीचर मार्केट में ही कारपेंटर का काम करता है। उसने अखबारों और टीवी में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुना था। उसने अपने जीजा के साथ मिलकर लॉरेंस के नाम रंगदारी मांगने की योजना बनाई। रंगदारी मांगने के लिए एक नया फोन खरीदा गया। उसके जीजा ने कॉल करने के लिए सिमकार्ड का इंतजाम किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके जीजा की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें