फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आरके पुरम में जन चौपाल, सुरक्षा और अवैध पार्किंग की समस्याएं रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में लोगों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक अनिल शर्मा और दक्षिण पश्चिम जिले के जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जन चौपाल में लोगों ने अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की गतिविधियों, ट्रैफिक व्यवस्था, संदिग्ध लोगों की आवाजाही और कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठाए। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा, पुलिस और जनता के बीच संवाद से ही सुरक्षित समाज का निर्माण हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें