आईपीयू के कुलपति एमेरिटस की उपाधि से सम्मानित
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ महेश वर्मा को राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी में प्रोफेसर एमेरिटस की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हरियाणा के राज्यपाल ने चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। डॉ. वर्मा नई दिल्ली स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में भी प्रोफेसर एमेरिटस हैं। वह अंतरराष्ट्रीय डेंटल रिसर्च एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष और वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन जिनेवा के उपाध्यक्ष समेत अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। डॉ वर्मा को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उच्चतम मान्यताओं में से एक डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार भी शामिल है।