फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीरियर डिजाइनर को अगवा कर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर डिजाइनर को अगवा कर कार लूटी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक इंटीरियर डिजाइनर को अगवा कर नकदी, मोबाइल और कार लूट ली। हालांकि लूट का सामन लौटा दिया, लेकिन कार से किसी को ठिकाने लगाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुंडेला कलां निवासी राकेश कुमार गुरुग्राम में इंटीरियर डिजाइनर का काम करते हैं। शुक्रवार देर रात वह अपने दोस्त अमित के साथ अपनी कार से घर आ रहे थे। दोस्त को नजफगढ़ छोड़ने के बाद वह मित्राऊं गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से एक कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। राकेश गाड़ी रोककर उतरा, तो दूसरी कार से चार युवक उतरे। उन्होंने उसकी पिटाई की और नकदी व मोबाइल छीनकर कार की पिछली सीट पर बिठा दिया। सुरहेड़ा मोड़ पर कार से उतारने के बाद नकदी और मोबाइल लौटा दिया और बताया कि किसी को ठिकाने लगाने के बाद उसकी कार कहीं छोड़ देंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश आस-पास के इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें