फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे भारतीय स्टील उत्पाद : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे भारतीय स्टील उत्पाद : रेखा गुप्ता
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भारत मंडपम में 15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, आज भारतीय नवाचार ने साधारण उपयोगी वस्तुओं को विशिष्ट और वैश्विक उत्पादों में बदल दिया है। भारतीय स्टील उत्पाद अब विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यहां से सामान चीन सहित दूसरे देशों को भी निर्यात हो रहे हैं। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों को अपनाकर हम न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं बल्कि स्थानीय उद्योगों और युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं। आयोजक एवं स्टील मार्केट इंफो के प्रमुख आरएल चौधरी ने कहा कि 15वां इंडियन हाउसवेयर शो भारत की सबसे बड़ी हाउसवेयर प्रदर्शनी है। इसमें 130 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। देश-विदेश से 10,000 से अधिक आयातक एवं व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें