दिल्ली की सबसे सुरक्षित जेल कही जाने वाली तिहाड़ जेल में एक बार फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल जेल नंबर एक में दो ग्रुप के कैदियों के बीच गैंगवार हुई। आधिकारियों के मुताबिक, आलोक नाम के एक कैदी ने राहुल नाम के दूसरे कैदी पर हमला कर दिया। यह घटना सोमवार को लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर हुई थी। कैदियों के दो ग्रुप में गैंगवार हुई। जिसमें घाटल कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि इन मामले में हरी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आगे कार्रवाई की जा रही है।