फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR : सोच से भी ज्यादा असरदार मिला जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका, कई राज्यों के बच्चों पर किया गया अध्ययन

Wed, 06 Sep 2023 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है कि जब टीके को विकसित किया गया, उस दौरान इसका असर करीब 86% रहा लेकिन जब अध्ययन किया तो यह 89% तक असरदार मिला है।
विज्ञापन
ICMR - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी इंसेफेलाइटिस के टीके का असर वैज्ञानिकों की सोच से भी ज्यादा मिला है। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है कि जब टीके को विकसित किया गया, उस दौरान इसका असर करीब 86% रहा लेकिन जब अध्ययन किया तो यह 89% तक असरदार मिला है।

विज्ञापन


आईसीएमआर के अनुसार, साल 2018 से 2020 के बीच 1-15 साल तक के 100 से भी ज्यादा बच्चों पर अध्ययन हुआ। इस दौरान दो अहम तथ्य सामने आए। इनमें पहला यह कि प्रभावित क्षेत्रों में 90% तक बच्चों का टीकाकरण हुआ है जो बड़ी सफलता है। इन बच्चों में टीका का असर 89.5 फीसदी तक मिला है। 

जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन आईसीएमआर के अलग अलग संस्थानों ने मिलकर पूरा किया है। अध्ययन मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रभावित जिलों के बच्चों पर किया गया। दरअसल जापानी इंसेफेलाइटिस एक मच्छर जनित फ्लेवीवायरस है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके चपेट में आए मरीज के मस्तिष्क में सूजन आ जाती है जिससे रोगी की मौत का जोखिम बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें